Sunday 4 July 2021

कोरोनालहर_पर_शोध

 #


कोविड 19 पर 

पहली लहर में विश्व ने 

झेला तबाही 

दूसरी लहर में संक्रमण से

मौत का तांडव और बढ़ी महामारी

फैल गया हर ओर तबाही

यह भी खबर मिली

तीसरी लहर विकराल रुप धर

बच्चों और वृद्धों को ग्रसित 

करने में होगा सक्षम

काला फफूंद दे चुका है दस्तक


मौजूदा वैश्विक महामारी के लिए

कोरोना संक्रमण का उद्गम

दुनिया के लिए है पहेली मात्र

खंगाले गए विज्ञान के शास्त्र

चीन के वुहान लैब से कोरोना वायरस

लीक होने की अटकलें आम हुई

इसी बीच ' करंट बायोलॉजी " में प्रकाशित

एक शोध का परिणाम सरेआम हुई

#बीस_हजार_साल_पहले  पहली बार 

पूर्वी एशिया में मचा था 

#कोरोना_वायरस_का_आतंक

इस परिवार के वायरस 

बीस हजार साल में

तीन महामारी ला चुके हैं

हालांकि सार्स सीओवी और 

मार्स सीओवी से आई महामारी से 

नहीं हुई थी इतनी जनहानि

वैज्ञानिकों यह बात मानी


#एडिलेड_विश्वविद्यालय और

#एरिजोना_विश्वविद्यालय के 

तकनीक शोधकर्त्ताओं ने

कम्प्यूटेशनल तकनीक से विश्व के

26 भू-भाग के 2500 से अधिक 

इंसानों का किया विश्लेषण

इससे विश्व के अन्य देशों का 

बढ़ गया आकर्षण

पूर्वी एशिया के चीन, जापान, मंगोलिया,

ताइवान, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

के क्षेत्रों से 42 जोन में कोरोना

वायरस अनुमूलन के संकेत मिले

इनके फेफड़ों में वायरस-इंटरेक्टिंग

प्रोटीन (वीआइपी) पाया गया।

यह खबर विश्व में फैलाया गया।।

                  ★★★

             #कामेश्वर_निरंकुश

No comments:

Post a Comment