Sunday 4 July 2021

अनलॉक 2

 अनलॉक 2


फूलों की नगरी बैंगलोर

आज से गुलजार

लोगों के चहरे पर मुस्कान

जन जीवन हुआ सामान्य

पूरे राज्य में शाम सात बजे से

सुबह पाँच बजे तक

रात्रिकालीन करफ्यू और

शुक्रवार शाम सात बजे से 

सोमवार सुबह पांच बजे तक

सप्ताहांत कर्फ्यू भी रहेगा

कर्नाटक के बारह जिलों में सीमित राहत

मैसूर में रहेगा लॉकडाउन

54 फिन बाद

बहाल होगी

बस, मेट्रो सेवा

बीएमटीसी पुनः

2000 बसें चलाएगी

पिक अवर्स के दौरान

चलेगी मेट्रो सिर्फ पाँच दिन

शनिवार और रविवार को रहेगी रोक

आज से कर सकेंगे शॉपिंग

होटल-रेस्तोरां में खा सकेंगे खाना

कोरोना रोगियों की संख्या घटी

लेकिन सावधानी जरूरी

अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग घटी

पर ध्यान रहे

सभी के लिए मास्क और 

सामाजिक दूरी है जरूरी।

साथ साथ सावधानी भी जरूरी।।

                       ★★★

समाचारपत्र

 

सबकी मनोभावनाओं

आकांक्षाओं और

इच्छाओं के अनुकूल

हर पाठक के हृदय में

बनाता है स्थान

समाचारपत्र !


कागज का यह पन्ना

हर दिल से धड़कता हुआ

सूक्ष्म रूप से 

बुद्धि में समाया हुआ

अस्तित्व का नाम है

समाचापत्र !


यह विकास हेतु

समाचार पहुँच कर

सभी में उत्पन्न करता है

राष्ट्रीय आस और विश्वास

उत्थान में भागीदारी बन

घर में स्थान बना लेता है

समाचारपत्र !


कोरोना के त्रासद घड़ी में

रोगियों के रोगमुक्त 

होने की लड़ी में

देश, राज्य, शहर और गांव की  

अद्यतन स्थिति की

निष्पक्ष जानकारी देनेवाला

सुगम पथ प्रदर्शक है

समाचारपत्र !


आशाओं के विपरीत

राजनेताओं की कठपूतली बन

अपना अस्तित्व खोकर

टी आर पी बनाने के फेर में

सत्य को छुपा कर

झूठ सुर्खियों में छपवाकर

इस कोरोना संक्रमण में

विश्वास खो रहा है कुछ

समाचारपत्र !


आस-विश्वास की जोड़

अपनी मनमानी छोड़

सिद्धान्तो से मत डिग

फिर से विश्वास भरोसा जगा

आवाम की आवाज़ बन जा

छद्मभेशी कोरोनो को भगा

ऑक्सीजन, दवाईयां शैया,                                                           रोगियों के संख्या की 

सही जानकारी छपते ही

सभी पुनः करने लगेंगे 

तुमपर विश्वास यत्र तत्र सर्वत्र

 समाचारपत्र!

          ★★★

   #कामेश्वर_निरंकुश

सुकून_के_प्रयास


कोरोना काल का एक साल

दो जनों की मिहनत रंग लाई

कर दी हरियाली बेमिसाल

राजाराम और जयराम  की जोड़ी 

सबकी कोरोना की चिंता तोड़ी

बदल दी एक साल में सूरत

उजड़े चमन में बहार लाई जाए

पौधे मंगवाए पार्क में लगाए

मात्र साल भर में ही आकार बदला

अब वे पेड़ बनने को तैयार

लोग उनपर लुटा रहे हैं प्यार

इन दोनों ने मेंहनत के पसीने से

इस हरियाली को सींचा है

तभी इन दोनों की अनवरत सेवा ने

सभी को अपनी ओर खींचा है

लॉकडाउन के बीच प्रयास रंग लाया

व्यायाम, योग के साथ साथ

बड़े-बुजुर्ग के लिए प्रातः भ्रमण

खिलती धूप स्वच्छ हवा मिल गई

बगिया हरियाली से खिल गईं

फूल मुस्कुराते खिल रहे हैं

पेड़-पौधों की खिलखिलाहट

लोगों का कर रहे हैं इस्तकबाल

पौधों के आर पार पसरी घास

महंगे कालीन को मात कर देने वाली

हवा के साथ बहने लगी हौ खुशबू

राहगीरों को भी मिल रहा है आनंद

यह हक़ीक़त है कि जिद के साथ 

मजबूत हौसलों से उजड़ा पार्क 

कोरोना के दूसरे दौर में मुस्कुराने लगा।

सभी को मिहनत का पाठ पढ़ाने लगा।।

                    ★★★

             #कामेश्वर_निरंकुश

डेल्टा_और_डेल्टा_प्लस

 #


वैक्सीन लेने और सुझाए गए निदेशों से

लगातार हमारी और कोरोना की 

भीषण जंग है जारी

दूसरी लहर में रोक दी है हमने महामारी

खीज कर उसने वायरस का 

नया रूप #डेल्टा_और_डेल्टा_प्लस 

देश-दुनिया में बन रहा है

नई परेशानी का कारण

करना होगा इसका अब निवारण

डेल्टा वैरियन्ट के कारण

वर्तमान में भारत में 90 फीसदी

ब्रिटेन में 99 फीसदी

जबकि अमरीका में 20 फीसदी

कोरोना के मामलों का कारण

डेल्टा वैरिएंट है

महाराष्ट्र में बढ़ती संख्या के चलते 

अलर्ट जारी करते हुए अब अनलॉक 

तीन स्तरीय कर दिया गया है

प्रतिबंध फिर बढ़ाने का फैसला लिया है

मध्यप्रदेश में एक की मौत 

टीका नहीं लगने के कारण

पर चिंता की कोई बात नहीं है

डेल्टा प्लस डेल्टा का ही वैरियंट है

कोवैक्सीन, कोविशील्ड अल्फा, बीटा, गामा और यहाँ तक कि डेल्टा पर भी कारगर है

इस युद्ध मे कोरोना का बढ़ता डंक हटे।

प्रतिबंध का पालन कर हम रहें डंटे।।

                     ★★★

             #कामेश्वर_निरंकुश

कोरोना_सम्बन्धित_सवाल

 #


आज कोरोना काल की 

सम्पूर्ण जानकारी

सरकारी सेवा के लिए 

बन गई जरूरी

हर जगह छाया 

कोरोना का मलाल

कोरोना कहर से बुरा था हाल

राजस्थान लोक सेवा आयोग 

2018 के साक्षात्कार की परीक्षा 

कोरोना लॉकडाउन के कारण

19 से 30 अप्रैल और 3 से 7 मई 

कर दिए गए थे स्थगित

सबने सराहा इस स्थिति में यह हुआ उचित

सोमवार  29 जून 2021 को 

पूछे गए कोरोना से सम्बंधित सवाल

● कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कैसे

     बनी घातक ?

● सरकार की तैयारियाँ क्यों हुई फेल ?

● बतौर प्रशासनिक अधिकारी 

     कोरोना की तीसरी लहर से 

     निबटने के उपाय कैसे समझाएंगे ?

● कोरोना संक्रमण से देश की 

     जीडीपी के नुकसान से उबरने और

     आर्थिक गतिबिधियों को 

     पटरी पर लाने के कौन से उपाय 

     किए जाने चाहिए ??

दो महीने बाद आयोग परिसर में 

मे रौनक नजर आई।

सबके चेहरे में अब खुशी है छाई।।

                  ★★★

            #कामेश्वर_निरंकुश

खुशी_की_लहर

 

खुशी की लहर

जीवंत दिख रहा शहर

गावों में हरियाली

सबके चेहरे पर छाई लाली

कोरोनो की दूसरी लहर की दौर

बढ़ चली फतह की ओर

देश  के टॉप में पहुँचे देश के 10 राज्य

राजस्थान 98.85 फीसदी

रिकवरी दर के साथ

देश के दस राज्य टॉप पर

मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार,

चंडीगढ़, गुजरात, दिल्ली,

झारखंड, छत्तीसगढ़, लद्दाख से

देश का रिकवरी प्रतिशत

हो गया 96.58 प्रतिशत

कोरोना को दिखा दिया हक़ीक़त

85 दिनों के बाद जाकर

राजस्थान में एक भी मौत नहीं

राज्यों में सबसे खराब रिकवरी कर्नाटक की

और सबसे कम रिकवरी मिजोरम की

महाराष्ट्र में एक्टिव केस सर्वाधिक

स्थिति चिंतनीय है अधिक

फिर भी हमें रहना है होशियार

हर तरीके से रहें तैयार

अनलॉक के बाद भीड़ के चलते

तीसरी लहर के आने की है सम्भावना 

ऐसी न हो, यही करे कामना

अधिक सतर्कता और टीकाकरण पर

देना होगा अधिक ध्यान।

ताकि विश्व मे फैले भारत का नाम।।

                   ★★★

              #कामेश्वर_निरंकुश

कोरोना_कहर_में_ड्रोन_हमला


यह हम पढ़ते आए हैं

विज्ञान वरदान भी है

और अभिशाप भी

कोरोना कहर में मानवता

सज्जनता, बचाव के उपाय

महामारी रोकने के दॄढ उपाय 

इसमें जी जान से लगे हैं वैज्ञानिक

वैक्सीन, दवाईयाँ और

अन्य मेडिकल सुविधाएं

सुदूर इलाके में पहुँचाने के लिए

ग्रसित मरीजों की जान बचाने के लिए

ड्रोन का इस्तेमाल करने की 

जुगत लगा रहे हैं

वहीं दूसरी तरफ आतंकी 

अपनी ख़ौपनाक इरादों को 

पूरा करने के लिए

ड्रोन का उपयोग करने लगे हैं

दुनिया भर में ड्रोन के हमले 

आतंकी संगठनों के लिए 

कम लागत वाला विकल्प 

बनकर उभरा है

विध्वंस करने का नीयत 

उसका गहरा है

यह हमला हमारे सुरक्षा प्रबंधों पर

विकट सवाल उठाता है

24 जून को खुफिया सूचना के बावजूद 

आतंकी हमला यह साफ साफ दर्शाता है

आतंकी अपने मनसूबे में

एक हद तक सफल हो गए

पुनः ऐसा न हो यह जाँच कर

सरकार को नए खतरों को भांप कर

आगे की रणनीति बनानी होगी।

आतंकियों को सबक दिलानी होगी।।

                   ★★★

            #कामेश्वर_निरंकुश

कोरोनालहर_पर_शोध

 #


कोविड 19 पर 

पहली लहर में विश्व ने 

झेला तबाही 

दूसरी लहर में संक्रमण से

मौत का तांडव और बढ़ी महामारी

फैल गया हर ओर तबाही

यह भी खबर मिली

तीसरी लहर विकराल रुप धर

बच्चों और वृद्धों को ग्रसित 

करने में होगा सक्षम

काला फफूंद दे चुका है दस्तक


मौजूदा वैश्विक महामारी के लिए

कोरोना संक्रमण का उद्गम

दुनिया के लिए है पहेली मात्र

खंगाले गए विज्ञान के शास्त्र

चीन के वुहान लैब से कोरोना वायरस

लीक होने की अटकलें आम हुई

इसी बीच ' करंट बायोलॉजी " में प्रकाशित

एक शोध का परिणाम सरेआम हुई

#बीस_हजार_साल_पहले  पहली बार 

पूर्वी एशिया में मचा था 

#कोरोना_वायरस_का_आतंक

इस परिवार के वायरस 

बीस हजार साल में

तीन महामारी ला चुके हैं

हालांकि सार्स सीओवी और 

मार्स सीओवी से आई महामारी से 

नहीं हुई थी इतनी जनहानि

वैज्ञानिकों यह बात मानी


#एडिलेड_विश्वविद्यालय और

#एरिजोना_विश्वविद्यालय के 

तकनीक शोधकर्त्ताओं ने

कम्प्यूटेशनल तकनीक से विश्व के

26 भू-भाग के 2500 से अधिक 

इंसानों का किया विश्लेषण

इससे विश्व के अन्य देशों का 

बढ़ गया आकर्षण

पूर्वी एशिया के चीन, जापान, मंगोलिया,

ताइवान, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

के क्षेत्रों से 42 जोन में कोरोना

वायरस अनुमूलन के संकेत मिले

इनके फेफड़ों में वायरस-इंटरेक्टिंग

प्रोटीन (वीआइपी) पाया गया।

यह खबर विश्व में फैलाया गया।।

                  ★★★

             #कामेश्वर_निरंकुश

अभिलाषा_एक_डॉक्टर_की

 


हर रोगी के जीवन की रक्षा

करना यही कसम है।

क्यों करते हैं चिन्ता

हम हैं तो क्या गम हैं।।


कोरोना कहर दूर हो जाए

डॉक्टर की यह अभिलाषा,

रोग मुक्त प्रसन्न सब होएं

हम सबकी यही सुभेच्छा

दूसरी लहर नाकाम करेंगे

हम सब में इतना दम है। 

हम हैं तो क्या गम है।।


धीरे-धीरे फैल रहा था

जग में मौत की साया,

काला फफूंद ने आकर

पुनः बहुत डर फैलाया,

बच्चे बूढ़े की जान बचाना

हम सबका अब धरम है।

हम हैं तो क्या गम है।।


स्वस्थ रहे यह राष्ट्र हमारा

यही जन गण की चाहत,

मास्क लगाएं दूरी रखें

कभी न आए आफत,

वैक्सीन लेकर रहे सुरक्षित

स्वस्थ रहना ही हरदम है।

हम हैं तो क्या गम है।।


मौज-मस्ती में समय मिले

कभी न हो शिकवे-गिले,

इस आशा की आस लगी

पहले जैसा फिर गले मिले,

त्रासद-घड़ियाँ कभी न आए

हरदम यही लगन है।

हम हैं तो क्या गम है।।


स्वस्थ रहेंगे स्वस्थ रखेंगे

यह संकल्प उठाया,

मानव सेवा बड़ा धर्म है

यही काम अपनाया,

लड़ना है इस कोरोना से

जब तक दम में दम है।

हम हैं तो क्या गम है।।


तीसरी लहर की शंका से

सबमें भय समाया,

पहले से ही रहें सचेत

नहीं पड़े उसकी छाया,

उसके आंसू पोछेंगे

जिसकी आँख भी हम है।

हम हैं तो क्या गम है।


डटे रहे कर्तव्य मार्ग पर

सेवा में तन मन से,

क्रंदन-रुदन नहीं गूंजे

गलियों घर आंगन से,

काम आ सके किसी के

समझें सफल जनम है।

हम हसीन तो क्या गम है।।

               ★★★

        #कामेश्वर_निरंकुश

खबर


आज की ताजा खबर

धीरे धीरे हट रहा है

कोरोना लहर

आइए ऑनलाइन ही सही

करें इस पर विचार विमर्श

त्रासद जीवन में मिलेगा हर्ष

होगी सत्य की अनुभूति

विलुप्त हो जाएगी

मन की दुर्गति

सत्य कथन है आपका

#जीना_परिवार में

जीने का मक़सद क्या है

समझाने के लिए

इस जीवन में सम्भव है

हम पूरी न कर पाएं

यह बतलाने के लिए

भेजते रहे हैं खबर

जिस पर सबकी पड़े नज़र

यह #राशदादा की है खबर

इस विषय का ख्याल कर

करते रहें हैं सदैव आप 

जीना परिवार से यह फरियाद

*#जीना_चाहता_हूँ_मरने_के_बाद*

इस खबर से सबको हो गया ऐतवार

आपकी खबर में जीवन्तता है !

भारतीय दर्शन की प्रधानता है !!

#वसुधैव_कुटुम्बकम की मान्यता है !!!

                      ★★★

        ©  #कामेश्वर_निरंकुश

कोरोना_कहर_में_ड्रोन_हमला

 


यह हम पढ़ते आए हैं

विज्ञान वरदान भी है

और अभिशाप भी

कोरोना कहर में मानवता

सज्जनता, बचाव के उपाय

महामारी रोकने के दॄढ उपाय 

इसमें जी जान से लगे हैं वैज्ञानिक

वैक्सीन, दवाईयाँ और

अन्य मेडिकल सुविधाएं

सुदूर इलाके में पहुँचाने के लिए

ग्रसित मरीजों की जान बचाने के लिए

ड्रोन का इस्तेमाल करने की 

जुगत लगा रहे हैं

वहीं दूसरी तरफ आतंकी 

अपनी ख़ौपनाक इरादों को 

पूरा करने के लिए

ड्रोन का उपयोग करने लगे हैं

दुनिया भर में ड्रोन के हमले 

आतंकी संगठनों के लिए 

कम लागत वाला विकल्प 

बनकर उभरा है

विध्वंस करने का नीयत 

उसका गहरा है

यह हमला हमारे सुरक्षा प्रबंधों पर

विकट सवाल उठाता है

24 जून को खुफिया सूचना के बावजूद 

आतंकी हमला यह साफ साफ दर्शाता है

आतंकी अपने मनसूबे में

एक हद तक सफल हो गए

पुनः ऐसा न हो यह जाँच कर

सरकार को नए खतरों को भांप कर

आगे की रणनीति बनानी होगी।

आतंकियों को सबक दिलानी होगी।।

                   ★★★

            #कामेश्वर_निरंकुश