Friday 17 January 2014

नव वर्ष की शुभकामना

दो हजार तेरह को 
विदा करते हुए 
क्यों बाँट रहे हो 
मेवा और मिठाई 
दिल में लगे चोट का दर्द 
नहीं पड़ रहा सुनाई 
इस वर्ष 
महिलाओं के प्रति दुष्कर्म 
यौन उत्पीड़न 
हिंसा और बदनीयती 
शीर्ष स्तर के
       एक संत 
       एक जज 
       एक पत्रकार 
       एक प्रोफेसर के खिलाफ़ 
लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को देखते हुए 
कानून बना कर लगा दिया गया है अंकुश 
पुनः धर्म और न्याय के रखवालो के हाथों दुष्कर्म न हो 
इसी आशा के साथ 
नव वर्ष में शुभ कामना दे रहा है 
निरंकुश।