Saturday 10 March 2018

ऋतुराज का स्वागत


पीली धानी रंग में सजी
उत्सव का रंग लिए
आनंद
मस्ती
चरमोत्कर्ष पर
सकल मानव की वृत्तियों को
सुरुचिपूर्ण
सुखद
संयत
कल्याणकारी
बनाने के लिए
जीवन को
नए अहसास
नए विचार
भरने के लिए
वसंत का
ऋतुराज का
स्वागत !

मलय समीर
मंद चाल से प्रवाहित
चंद्रमा की
दुग्ध स्निग्ध ज्योत्स्ना
कलरव करती
पक्षियों की झुण्ड
कोयल की कूक
फूलों की खुशबू
समस्त मनोहारी दृश्य
मन को आह्लादित करने
आए वसंत का
ऋतुराज का
स्वागत !

वसंत से
नवस्फुरण
रसवंती धारा
संगीत
साहित्य
कलाएँ
मनमोहक
तत्वों के साथ
वसंत
कविता और कला
हर कली
हर पत्ती
हर्ष के साथ
कविता पाठ करती
सकारात्मक
आंतरिक ऊर्जा भरती
हमारी आभा का
सर्वोत्तम प्राण केंद्र
वसंत का
ऋतुराज का
स्वागत!!
    ★★★
©  #कामेश्वर_निरंकुश।

No comments:

Post a Comment