Saturday 10 March 2018

महिला दिवस


मानव सभ्यता का उन्मेष
नारी की सहभागिनी बन बन कर प्रवेश
दोनों की सहकारिता से
समाज का निर्माण
विश्व में बन चुका है प्रमाण
नारी का विपुल व्यक्तित्व
दर्शाता है साहित्य
'यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमन्ते तत्र देवता'
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
हर ओर मनाने का दे रहा है नेवता
सम्पूर्ण प्रकृति की सृष्टि में
यौवन का
सौंदर्य का
आकर्षण का
प्रसन्नता का
मादकता का
महिला दिवस इंगित करता है
सभी को देना है
नारी को सम्मान
तभी होगा
राज्य
देश
या
विश्व का
उत्थान।

© #कामेश्वर_निरंकुश

No comments:

Post a Comment