Monday 10 August 2020

अयोध्या

#

घर हो या बाहर
मठ मंदिर का प्रागंण हो
या फिर सरयू का तट
हर जगह पूरी रात
चहल पहल
5 अगस्त 2020
मंगलवार की रात 
जगी रही अयोध्या
जाे बिस्तर पर थे
करवटें बदलते रहे
जाे मंदिर में थे
राम नाम जपते रहे
पौ फटते ही रिमझिम
फुहारों का स्वागत
सूर्य का प्रकाश 
धरा और कल कल बहती 
सरयू की धारा पर पड़ते ही
राम मन्दिर निर्माण की
492 वर्ष तक चली 
संघर्ष गाथा का
हो गया अंत
प्रफुल्लित हुआ
दसों दिशाएं दिग दिगंत 
36 आध्यात्मिक 
परम्पराओं के पीठाधीश्वर
ध्वज पताकाओं से सजी
उत्साह और राम नाम
के उद्घोष के साथ
राम जन्मभूमि परिसर
जीवन्त हो उठी
त्रेतायुग की
ऋषिकुल परम्परा दिखी
धन्य हो गई 
भगवान राम की नगरी 
अयोध्या।
              ****
    ©#कामेश्वर_निरंकुश

No comments:

Post a Comment