Monday 10 August 2020

जय_श्री_राम_जय_जय_राम



सबके हैं राम सब में हैं राम
घट घट के बासी हैं श्रीराम।
सिया राममय सब जग जानी
सबके पूर्ण होंगे सब काम।।

492  वर्ष  तक  हुए  संघर्ष 
का,  आज  हो  रहा  है अंत।
दसो  दिशाएं  झूम  उठी  हैं
हर्षित  हुआ है  दिग  दिगंत।

हुआ था युद्ध 76 बार ,
लाखों श्रद्धालुओं का बलिदान।
तब आन्दोलन  हुईं  पूर्ण
श्री राम भक्ति का है परिणाम।

मन्दिर के चले आन्दोलन में
अर्पण भी था  तर्पण भी था।
बलिदान और संकल्प के साथ
संघर्ष, त्याग, समर्पण भी था।

वर्षों से टाट और टेंट तले  
रह  रहे थे हमारे   राम लला।
सदियों चल रहे व्यतिक्रम से
रामजन्म भूमि मुक्त हुई भला।

रामकोट में हुआ भूमि पूजन
जहां बिराजमान थे रामलला।
अभिजीत मुहूर्त में मंदिर की
रखी  गई वहां आधार शिला ।

अयोध्या  में  भूमि  पूजन से
नए  युग  की  हुईं  शुरुआत।
जहां बिराजमान थे रामलला
अब जाकर वह हुआ समाप्त।

प्रधान मंत्री की अगवानी में
कल जाकर हुआ हर्ष उत्कर्ष।
जय  श्री  राम  जय  जय  राम
जयघोष से गूंजा अयोध्या सहर्ष।।
                 *****
       #कामेश्वर_निरंकुश

No comments:

Post a Comment