Saturday 10 March 2018

भारतीय जवान


इतना बदलाव
कहाँ गई देश भक्ति
क्या क्षीण हो जाए
देश रक्षार्थ जवानों की शक्ति
घिन आती है ऐसे सोच पर
सिनेमा से प्रेम
सिनेमा हॉल में उमड़ती भीड़
काल्पनिक करेक्टर
बाहुबली की मौत जानने के लिए परेशान
कट्टपा ने क्यों मारा
क्यों गई बाहुबली की जान
मगर नक्सलियों ने जवानों को क्यों मारा
किसी का नहीं गया ध्यान
क्या था और क्या बन गया
यह मेरा हिंदुस्तान
अब भी सोचें
समझें जाने
देश के जवानों की
कुर्बानी को मानकर
राष्ट्रीय धर्म को पहचानकर
रंगोत्सव त्यौहार मनाएँ।
होली की शुभ कामनाएँ।।
              ◆◆◆
 ©  #कामेश्वर_निरंकुश

No comments:

Post a Comment