Sunday, 4 July 2021

अभिलाषा_एक_डॉक्टर_की

 


हर रोगी के जीवन की रक्षा

करना यही कसम है।

क्यों करते हैं चिन्ता

हम हैं तो क्या गम हैं।।


कोरोना कहर दूर हो जाए

डॉक्टर की यह अभिलाषा,

रोग मुक्त प्रसन्न सब होएं

हम सबकी यही सुभेच्छा

दूसरी लहर नाकाम करेंगे

हम सब में इतना दम है। 

हम हैं तो क्या गम है।।


धीरे-धीरे फैल रहा था

जग में मौत की साया,

काला फफूंद ने आकर

पुनः बहुत डर फैलाया,

बच्चे बूढ़े की जान बचाना

हम सबका अब धरम है।

हम हैं तो क्या गम है।।


स्वस्थ रहे यह राष्ट्र हमारा

यही जन गण की चाहत,

मास्क लगाएं दूरी रखें

कभी न आए आफत,

वैक्सीन लेकर रहे सुरक्षित

स्वस्थ रहना ही हरदम है।

हम हैं तो क्या गम है।।


मौज-मस्ती में समय मिले

कभी न हो शिकवे-गिले,

इस आशा की आस लगी

पहले जैसा फिर गले मिले,

त्रासद-घड़ियाँ कभी न आए

हरदम यही लगन है।

हम हैं तो क्या गम है।।


स्वस्थ रहेंगे स्वस्थ रखेंगे

यह संकल्प उठाया,

मानव सेवा बड़ा धर्म है

यही काम अपनाया,

लड़ना है इस कोरोना से

जब तक दम में दम है।

हम हैं तो क्या गम है।।


तीसरी लहर की शंका से

सबमें भय समाया,

पहले से ही रहें सचेत

नहीं पड़े उसकी छाया,

उसके आंसू पोछेंगे

जिसकी आँख भी हम है।

हम हैं तो क्या गम है।


डटे रहे कर्तव्य मार्ग पर

सेवा में तन मन से,

क्रंदन-रुदन नहीं गूंजे

गलियों घर आंगन से,

काम आ सके किसी के

समझें सफल जनम है।

हम हसीन तो क्या गम है।।

               ★★★

        #कामेश्वर_निरंकुश

खबर


आज की ताजा खबर

धीरे धीरे हट रहा है

कोरोना लहर

आइए ऑनलाइन ही सही

करें इस पर विचार विमर्श

त्रासद जीवन में मिलेगा हर्ष

होगी सत्य की अनुभूति

विलुप्त हो जाएगी

मन की दुर्गति

सत्य कथन है आपका

#जीना_परिवार में

जीने का मक़सद क्या है

समझाने के लिए

इस जीवन में सम्भव है

हम पूरी न कर पाएं

यह बतलाने के लिए

भेजते रहे हैं खबर

जिस पर सबकी पड़े नज़र

यह #राशदादा की है खबर

इस विषय का ख्याल कर

करते रहें हैं सदैव आप 

जीना परिवार से यह फरियाद

*#जीना_चाहता_हूँ_मरने_के_बाद*

इस खबर से सबको हो गया ऐतवार

आपकी खबर में जीवन्तता है !

भारतीय दर्शन की प्रधानता है !!

#वसुधैव_कुटुम्बकम की मान्यता है !!!

                      ★★★

        ©  #कामेश्वर_निरंकुश

कोरोना_कहर_में_ड्रोन_हमला

 


यह हम पढ़ते आए हैं

विज्ञान वरदान भी है

और अभिशाप भी

कोरोना कहर में मानवता

सज्जनता, बचाव के उपाय

महामारी रोकने के दॄढ उपाय 

इसमें जी जान से लगे हैं वैज्ञानिक

वैक्सीन, दवाईयाँ और

अन्य मेडिकल सुविधाएं

सुदूर इलाके में पहुँचाने के लिए

ग्रसित मरीजों की जान बचाने के लिए

ड्रोन का इस्तेमाल करने की 

जुगत लगा रहे हैं

वहीं दूसरी तरफ आतंकी 

अपनी ख़ौपनाक इरादों को 

पूरा करने के लिए

ड्रोन का उपयोग करने लगे हैं

दुनिया भर में ड्रोन के हमले 

आतंकी संगठनों के लिए 

कम लागत वाला विकल्प 

बनकर उभरा है

विध्वंस करने का नीयत 

उसका गहरा है

यह हमला हमारे सुरक्षा प्रबंधों पर

विकट सवाल उठाता है

24 जून को खुफिया सूचना के बावजूद 

आतंकी हमला यह साफ साफ दर्शाता है

आतंकी अपने मनसूबे में

एक हद तक सफल हो गए

पुनः ऐसा न हो यह जाँच कर

सरकार को नए खतरों को भांप कर

आगे की रणनीति बनानी होगी।

आतंकियों को सबक दिलानी होगी।।

                   ★★★

            #कामेश्वर_निरंकुश

Tuesday, 11 August 2020

एक दूसरे पर

प्यार
लगाव
अपनापन
बढ़ता जाता है
किसी और के खातिर
कुछ न कुछ
करने की ललक
सीमा लाँघकर भी
अपना होंने के कारण
उसे अपना समझने के कारण
विश्वास था मुझे
और उसे भी
एक दूसरे पर
फिर
दुराग्रह क्यों
अविश्वास क्यों
एक ही झटके में
सब का सब
चूर चूर
क्या इसकी कड़ी
इतनी कमजोर
सत्यता जानने हेतु
दिल और दिमाग पर
अगर लगाते जोर
सामने दीख पड़ता
अविश्वास का बना हुआ
पहाड़
स्वयं पर 
अपनी सोच पर
आस्था
विश्वास 
करना ही होगा
अपना अगर झूठ भी
कभी कभार बोल दे
तो उसने छिपी होती है
भलाई
हित
उसी की खातिर
जिसे चाहा है
माना है
हृदय से
सच्चे मन से
अपना मानकर
सबकुछ तुम्ही हो
यही जानकर !
     ★★★
©  °#कामेश्वर_निरंकुश

जीवन

 जीवन में शुन्यता या
शुन्यता में जीवन
उड़ान भरता
वायुयान
जमीन छोड़
विस्तृत आकाश में
तेज रफ्तार से
गंतव्य तक
पहुँचाने में
बादलों को चीरते हुए
ऊपर जाने पर
हुआ अहसास
शुन्यता का
कहीं कुछ भी नहीं
केवल बादलों का समूह
अलग अलग आकार में
नदी पहाड़ जंगल
पक्षी कहीं भी नहीं
कोई भी जीव नही
आँखों के सामने
तैरता अमंगल
शुन्य शुन्यता
फ़ैल गया
जीवन का क्या मोल
कौन सकेगा तौल।
     ★★★
©   #कामेश्वर_निरंकुश

Monday, 10 August 2020

जय श्री राम

आज हम
आओ करें शुरुआत
कहकर राम राम जी।

वर्षों से मन में चाह रही
कब होगा मंदिर निर्माण
अयोध्या में राम बिराजेंगे
टेंट में कबतक रहेंगे राम
यही आस कल पूर्ण हुआ
कहकर राम राम जी।

जय श्री राम से भारत गूंजा
रामलला की हो गई पूजा
तम्बू से बाहर आएंगे
मन्दिर में वे दिख पाएंगे
सभी भजन कीर्तन कर गायेंगे
कहकर राम राम जी।

कल ही वह खुशी लेकर
सुन्दर दिन आया
नव राम मंदिर निर्माण का
भूमि पूजन हो पाया
सभी मिलकर खुशी मनाया
कहकर राम राम जी।

हम में तुम में सब में राम
हर जगह ही बिराजे राम
राम की महिमा जग जाने राम
आगे जीवन की हम सुधारें
कहकर राम राम जी।
             *****
       
   
   

चाहत



बनी रहे
यह रूप
यह लावण्य
यह आकर्शन 
यह सुंदरता
खिलती रहे 
यह जवानी
बढ़ती रहे
यह नादानी
देखता रहूं
सुनहरे लहराते
ये केश
भाता रहे
पीले रंग का
कानों पर झूलता
यह चमकता
लटकता कनबाली
और गॉगल्स भी
नहीं सम्भाल पा रहा
आंखों के खूबसूरती को
छिपाना तभी तो
चढ़ गया है
चिपक कर गेसुओं पर
सचमुच तुम अप्सरा हो
देखकर 
कौन नहीं चाहे
तेरे सुर्ख लाल
होठ को चूमना
मखमली गुलाबी गाल 
सहलाना
तुम्हारी मस्त
मजेदार देह तक
तुम्हारे करीब आना
तुम पर सबकुछ
लुटाना
तुम्हें देखकर
अपना सर्वस्व लुटाना
तुम क्या नहीं हो
तुम बहुत कुछ हो
जाे न कोई शायद
कह पायेगा
सचमुच
निःश्ब्द हो जायेगा
मेरी सबकुछ...!
   ***