Monday, 18 November 2013

युवा और वोट

युवाओं को पसंद है
दीपिका पादुकोण  के प्रेम प्रसंग
कैटरीना के  नए आशिक़
चिकेन कबाब
डी जे पर नाच
बीयर का स्वाद
वोट मांगने के लिए
क्यूँ करें फ़रियाद   
युवाओं को अच्छा लगता है
सोशल साइट्स पर करना चैट
अच्छी तरह समय कटता है इसमें बैठ
आज़ादी के बाद
युवा नेता वर्ग को पहचान गया है
वोट की राजनीति में
शतरंज का मोहरा हम नहीं होंगे
यह मान गया है ।
    

वोट की राजनीति

युवा
राजनीति
और वोट
चुनाव के माहौल में
इसी पर हो रहा है चोट
राजनीतिज्ञों की निगाहें
अठारह वर्ष के युवाओं की वोट पर
यही होंगे
हार जीत के निर्णायक
युवा वर्ग ही है इसके लायक
राजनीति में युवाओं की बुद्धिमत्ता पर विश्वास
ग्राफ बढ़ा है या
दिन दिन हो रहा है ह्रास
इस बार अवश्य सामने आएगा
अठारह वर्ष के युवाओं की राजनीति
वोट में अलग रंग दिखाएगा । 

वादें हैं वादों का क्या

चुनावी मैदान में नेता जी
वादों का पिटारा लेकर आए हैं
पाँच वर्षों के बाद
जनता को फिर भरमाए हैं
जनता जानती है
आज बड़े -बड़े वादों के सहारे ही
राजनीति होती है
नेता जी !
जनता की  उम्मीदों पर सिर्फ
आश्वासनों का मरहम नहीं लगाएं
आश्वासनों का कुछ प्रतिशत भी तो
वास्तविकता में लाएं
जनता चाहती है
हर बार की तरह
इस बार न गुनगुनाएं
कसमें वादें प्यार वफ़ा सब
वादें हैं वादों का क्या । 








चुनावी घोषणा पत्र

राजनीतिक दल
मतदाताओं  को लुभाने के लिए
पुनः चुनावी घोषणा पत्र बनाने में है व्यस्त
हर वार की तरह इस वार भी
जनता यह देखकर है त्रस्त
घोषणा पत्र मात्र छलावा होता है
इसके बारे में ना तो उम्मीदवारों को
और ना ही राजनीतिक दल के
कार्य - कर्ताओं को होता है पता
यह मात्र दिखावा होता है
इसमें मतदाताओं को
मुंगेरी लाल के हसीन सपने
दिखाए जाते हैं
समय आने पर रेत की ढ़ेर की तरह
बिखर जाते हैं
सत्ता हासिल होने के बाद
घोषणा पत्र हवा हो जाता है
मतदाता इसके फेर में पड़कर
हाथ मलता रह जाता है । 









कथनी और करनी

चुनाव घोषणा के बाद
नेताओं द्वारा
कश्मीर से धारा तीन सौ सत्तर हटाना
समान नागरिक संहिता लाना
बेरोजगार को रोजगार
अपराधों पर अंकुश
महिलाओं की  सुरक्षा
भय,भूख और भ्रष्टाचारमुक्त शासन का
वादा  किया जाता है
पर ना तो भूख खत्म हुई और ना ही भय
असुरक्षा बोध दिन-दिन
बढ़ता नजर आता है
 न्यायपूर्ण और समतावादी शासन तो दूर
कथनी और करनी की खाई
साफ-साफ दर्शाता है।
\   

Sunday, 17 November 2013

सोना नागपुर

कभी था सबकुछ
अनछुवा और  कुंवारा
यह प्राकृतिक स्थल
छोटानागपुर !
सोना नागपुर !!

प्रकृति और जीव जहां एकाकार हों
जहाँ एक ही सत्ता राज हो
वह होता है प्रेम
उसी प्रेम स्थल का नाम है
छोटानागपुर !
सोना नागपुर !!

यहाँ की जन जातियां
एक दूसरे में एकात्म
न कोई स्त्री न कोई पुरुष
किसी भी भेद-विभेद से परे
दोनों के बीच घटती
एक  साधारन सी शारीरिक क्रिया
अलौकिक लगती है
वह प्रेम का प्रतीक है
छोटानागपुर !
सोना नागपुर !!

सब कुछ रोमांचकारी
वह अनुभव जो अनुभूति तो किया जा सके
पर व्यक्त नहीं
सम्भवतः परानुभूति कहते हों शास्त्र
वह ही है
जीवन शैली की परिकाष्ठा
छोटानागपुर !
सोना नागपुर !!

इस अनोखे आकर्षक स्थल पर
स्वयं वनस्पति बन कर उगना
शहद का छत्ता बन कर
मनुष्य और भाल पर टपकना
तितली बन कर फूलों से बतियाना
रहस्यमय हैओ इस स्थान का साधारनपन
सच्चेपन की परिकाष्ठा के कारन
असाधारनता प्रदान करता
ही साकार करेगा
अभिव्यक्त करेगा
बतायेगा क्या है
छोटानागपुर !
सोना नागपुर!!


Saturday, 16 November 2013

सचिन...सचिन

सचिन सचिन 

क्रिकेट का बादशाह
क्रिकेट का गौरव
क्रिकेट का विजेता
क्रिकेट का प्रणेता
क्रिकेट खेल के
ड्रेस में  दस नम्बरी
अर्ध शतक बनाने में
शतक जमाने में
रानों की संख्या बढ़ाने में
मैन ऑफ़ द मैच में
मैन ऑफ़ द सीरीज में
अनेक में
सब में एक नम्बरी
क्रिकेट का शिखर पुरुष
क्रिकेट का सिकंदर
दो सउआ खेल खेलते समय
वानखड़े स्टेडियम के अंदर
अपने धरती की  माटी को
सर पर लगाकर
खेल कि महत्ता बता कर
१६ नवंबर २०१३ के दिन
सजल नयनों से वक्तव्य देकर
विदा हो गया
भारत रत्न से अलंकृत होने वाले
क्रिकेट खेल के धुरंधर
क्रिकेट के भगवान्
हमें सचिन पर है अभिमान
हर क्षण याद रहेगा
अश्रुपूरित नयनों के साथ
तुम्हारी अस्मरणीय विदाई
सचिन बधाई बधाई बधाई । ।